IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

चिटफंड कंपनी से 75 हजार रूपए की राशि वापस मिलने पर अंकित ने सीएम को कहा शुक्रिया

  • मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनी से ठगे लोगों की राशि वापस दिलाकर की बड़ी मदद
  • उम्मीद ही नहीं थी कि कभी यह राशि मिल जाएगी

राजनांदगांव 24 नवम्बर 2021। राजनांदगांव के अंकित श्रीवास्तव ने अपने एजेंट मित्र से व्यक्तिगत संबंध पर भरोसा करते हुए चिटफंड कंपनी के धोखाधड़ी के शिकार हुए। अपने मन की बात साझा करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने इस कंपनी में काफी राशि लगाई थी, जो डूब गई। छले जाने का दुख कैसा होता है यह महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि कभी किसी के साथ जीवन में ऐसा न हो। अपने जीवन भर की संपत्ति, जमा पूंजी लोगों ने चिटफंड कंपनी में लालच में आकर निवेश की थी। उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि कभी यह राशि मिल जाएगी। अचानक यह राशि मिलने पर श्री अंकित ने बहुत खुशी और राहत महसूस की। उन्होंने कहा कि आगे भी शेष राशि मिलने की आशा है। श्री अंकित ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनी से ठगे ऐसे लोगों की राशि वापस दिलाकर बड़ी मदद की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को 75 हजार रूपए की राशि वापस मिलने पर शुक्रिया किया और कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के झांसे में लालच में आकर अपने जीवन भर की पूंजी चिटफंड कंपनियों में न लगाएं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों उषा श्रीवास्तव, मानसी श्रीवास्वत एवं सत्यम सिन्हा ने भी राशि लगाई थी, जो उन्हें वापस मिल रही है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!