IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। जिला शिक्षा अधिकारी, राजनांदगांव  हेतराम सोम के द्वारा बिना विद्यालय प्रबंधन समिति से अनुमोदन लिए सिर्फ कलेक्टर के मौखिक निर्देश पर निर्धारित तिथि के पश्चात् महेन्द्र कुमार धुर्वे, व्याख्याता, हिन्दी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, अ.चौकी, जिला राजनांदगांव को पद ग्रहण कराया गया।
महेन्द्र कुमार धुर्वे, व्याख्याता, हिन्दी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, अ.चौकी, जिला राजनांदगांव का नियुक्ति आदेश दिनांक 02/09/2021 को जारी किया गया था। संबंधित व्यक्ति को 12/09/2021 तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य था लेकिन संबंधित व्यक्ति नियत तिथि तक कार्यभार ग्रहण नही करता है लेकिन इसे दिनांक 17/09/2021 को कार्यभार कराया गया जो नियम विपरीत था।
इस मामले में संयुक्त संचालक, दुर्ग संभाग से छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पाॅल ने लिखित शिकायत किया था जिस पर संयुक्त संचालक के द्वारा कलेक्टर राजनांदगांव को जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!