IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

घुपसाल में एक दिवसीय रामायण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजनांदगांव/ छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुपसाल में समस्त ग्रामवासियो के तत्वावधान एक दिवसीय रामायण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा जगजीत सिंह भाटिया उपस्थित हुए। इस अवसर पर भाटिया ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम अपने जीवन काल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदारहण प्रस्तुत किये माता सीता को वापस लाने के लिए छोटे से छोटे जीव जन्तु का सहारा लेकर संगठन की शक्ति को चरितार्थ करते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों को नही त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किये।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से, सांसद प्रतिनिधि रोमी भाटिया महामंत्री संजय सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांता साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना सभा राजेस्वर ध्रुवे, भाजपा नेता शेखर भरतद्वाज, टीकम साहू, फागु साहू, युवा मोर्चा प्रिंस भाटिया, पार्षद भुसन ठाकुर श्याम लाल साहू, रेवा सिन्हा, सेवा सिन्हा,भजून चौधरी, सरपंच महानंद खोब्रागडे, ग्राम पटेल सुकित राम, लखन नादेस्वर, देवा यादव, जेठू सिन्हा, डी आर चौधरी, नरपाल नंदेश्वर, निरंजन साहू, योगेश वैष्णव, महेन्द्र नंदेस्वर, लक्मन, डिलेश्वर, गुलशन शोरी,व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!