IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 114.46 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में 73.44 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.28 प्रतिशत

xreporter news: 18 NOV 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 73,44,739 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 114.46 करोड़ (1,14,46,32,851के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,17,53,091 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,81,329
दूसरी खुराक 93,66,454
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,74,937
दूसरी खुराक 1,62,43,805
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 43,72,66,448
दूसरी खुराक 18,06,38,478
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,94,26,594
दूसरी खुराक 10,79,09,648
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,24,08,002
दूसरी खुराक 7,26,17,156
कुल   1,14,46,32,851

पिछले24 घंटों में 11,242 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,38,85,132 हो गई है।

,नतीजतन भारत में स्वस्थ होने की दर 98.28% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TTA5.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 144 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 11,919 नए मरीज सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003KAR7.jpg वर्तमानमें 1,28,762 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.37 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0044S94.jpgदेशभर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,32,505 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 62.82 करोड़ (62,82,48,841जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.94 प्रतिशत है जो पिछले 55 दिनों से लगातार 2से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.97 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 45 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 80 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005FJGM.jpg

 

 

error: Content is protected !!