IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अवैध धान परिवहन को रोकने सीमावर्ती स्थानों पर बनाया गया 6 चेकपोस्ट

  • धान का अवैध परिवहन करने पर 70 कट्टा धान व वाहन जप्त

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचैलियों द्वारा बिना मंडी लाईसेंस के धान की अवैध खरीदी एवं ब्रिकी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती स्थानों पर 6 चेकपोस्ट बनाया गया है। जिसमें वनोपज जांच चौकी कल्लूबंजारी, वनोपज जांच चौकी बोरतलाब एवं साल्हेकसा, अछोली क्षेत्र, वनोपज जांच चौकी रेंगाखार, वनोपज जांच चौकी गातापार, सीमावर्ती ग्राम कोरचा क्षेत्र एवं अन्तराज्यीय सीमा जांच चौकी बागनदी (पोटेकोहरा) शामिल है। जिसमें पुलिस विभाग, वन विभाग, मंडी विभाग एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी के दृष्टिगत सभी सीमावर्ती जिले में अवैध धान खरीदी रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। जिले में अवैध धान खरीदी एवं बिक्री करने वाले कोचियों, बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज छुरिया विकासखंड में कन्हैया जी फ्यूस के पास बखरूटोला निवासी देवचंद से वाहन क्रमांक सीजी 08 एन 8641 में 70 कट्टा धान (28 क्विंटल) बिना मंडी अनुज्ञा के अवैध परिवहन करने पर धान एवं वाहन जप्त किया गया। प्रकरण के अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई में जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, सहायक खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर एवं कल्याणी मरकाम शामिल थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!