IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

आसानी से रोजगार या स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए कौशल विकास को बढ़ाना होगा : डॉ. मेश्राम

  • दिग्विजय महाविद्यालय, गणित विभाग में वैल्यू ऐडेड सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ

राजनांदगांव। आज के प्रतिस्पर्धी युग में उभरती चुनौती से निपटने के लिये उच्च स्तर की सोच एवं ज्ञान की आवश्यकता है इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनादगांव प्राचार्य डॉ बीएन मेश्राम के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा एक माह वैल्यू ऐडेड सर्टिफिकेट कोर्स “साइंटिफिक डाक्यूमेंट प्रिपेरेशन यूसिंग लैटेक्स” विषय पर प्रारंभ किया गया है।

महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. बी.एन. मेश्राम ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश ने दुनिया को और प्रतिस्पर्धी बना दिया है। इस चुनौती से निपटने के लिए विद्यार्थी के ज्ञान के स्तर एवं कौशल विकास को बढ़ाना होगा ताकि विद्यार्थी आसानी से रोजगार या स्वरोजगार प्राप्त कर सके।

इस पाठ्यक्रम के कोर्स कोआर्डिनेटर डाॅ. हेमंत कुमार साव एवं कविता साकुरे ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र में 30 दिनों तक 30 घंटे के लिये सैद्धांतिक सत्र एवं प्रायोगिक अवधारणा सत्र दोनों शामिल किया गया है। यह पाठ्यक्रम 20 अक्टूबर 2021 से प्रारंभ होकर 24 नवंबर 2021 को संपन्न होगा। विभिन्न स्तरों पर विद्यार्थी के मूल्यांकन एवं प्रदर्शन के आधार पर कोर्स सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में सफल होने वाले विद्यार्थी अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ कैरियर कौशल विकास का ज्ञान भी आर्जित करेगा। इस कोर्स के संयोजक विभागाध्यक्ष डाॅ. शबनम खान एवं सह संयोजक डाॅ. के.के. देवांगन ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी अपने नियमित डिग्री के साथ एक कौशल विकास का अतिरिक्त सर्टिफिकेट प्राप्त करेगा जो कि उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा यू.जी.सी. नई दिल्ली द्वारा मान्य होगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!