IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासन की लोककल्याकारी योजनाओं से 43 करोड़ 33 लाख 23 हजार रूपए की हुई आय

  • शासन की लोककल्याकारी योजनाओं का असर रहा कारगर
  • जिले में मार्केट बूम रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भूखण्ड क्रय किया
  • पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुई ज्यादा आय
  • वर्ष 2021-22 में 10 हजार 422 दस्तावेज पंजीयन से 43 करोड़ 33 लाख 23 हजार रूपए की हुई आय
  • जिले के लिए रही विशेष उपलब्धि

राजनांदगांव 12 नवम्बर 2021। शासन की लोककल्याकारी योजनाओं का असर कारगर रहा है। जिले में मार्केट बूम पर रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने भूखण्ड क्रय किया है। लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है। 5 डिसमिल से कम छोटे टुकड़े पर शासन ने प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे सकारात्मक परिणाम रहे हैं। वहीं किसान हितैषी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य में लघुवनोपज की खरीदी, किसानों की ऋणी माफी जैसी योजनाओं से भी प्रोत्साहन मिला है। किसान, मध्यमवर्गीय परिवार ने विशेषकर इसका लाभ लेते हुए भूखण्ड का क्रय किया है।

इस वर्ष 2021-22 में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष ज्यादा आय हुई। वर्ष 2020-21 में 8184 दस्तावेज का पंजीयन किया जिससे 28 करोड़ 98 लाख रूपए की आय हुई थी, जो इस वर्ष 2021-22 में बढ़ी है तथा 10 हजार 422 दस्तावेज पंजीयन किया गया। जिससे 43 करोड़ 33 लाख 23 हजार रूपए की आय हुई जो लक्ष्य का 61.29 प्रतिशत है। जिले के लिए यह विशेष उपलब्धि रही।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!