IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिग्विजय की अंकिता श्रीवास्तव ने बाजी मारी

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिग्विजय महाविद्यालय की अंकिता श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान शासकीय नेहरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगढ़ की आकांक्षा सिंह ने तथा तृतीय स्थान शासकीय महाविद्यालय, डोंगरगांव के एकलव्य कुमार ने प्राप्त किया।

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति डाॅ. अरुणा पलटा द्वारा किया गया। डाॅ. पलटा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनांए देते हुए कहा कि मतदान सभी के लिए जरुरी है। एक जागरुक नागरिक के लिए आवश्यक है कि वो अपने मतों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से देश विकास की ओर अग्रसर होगा।

वर्तमान समय में महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है। अतः निर्वाचन क्षेत्रों में भी उनकी भागीदारी बढ़नी चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.बी.एन. मेश्राम ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए, महिलाएं लोकतंत्र के लिए एक मजबूत आधार स्तंभ हो सकती है। आने वाले समय में हमें प्रयास करना होगा कि अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी हो। स्वीप कार्यक्रम के नोडल आफिसर डाॅ. शैलेन्द्र सिंह ने प्रारंभ में सभी प्रतिभागियों को स्पद्र्धा के नियमों की जानकारी दी। डाॅ. एस.एम. राय एवं डाॅ. लालचंद सिन्हा ने भी प्रतिभागियों को आवश्यक टिप्स दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिग्विजय महाविद्यालय की अंकिता श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान शासकीय नेहरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगढ़ की आकांक्षा सिंह ने तथा तृतीय स्थान शासकीय महाविद्यालय, डोंगरगांव के एकलव्य कुमार ने प्राप्त किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. शासन द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 2500, 2000 एवं 1500 की राशि प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. सी.एल. देवांगन एवं डाॅ. नीलम तिवारी भी उपस्थित थी।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!