जिले के मैदानी अधिकारियों को विद्युत वितरण निष्पादन मानक, राजस्व प्राप्ति, सैप प्रणाली में पारंगत बनाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
राजनांदगांव, 11 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के पार्रीनाला स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार मेें एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें राजनांदगांव वृत्त के कनिष्ठ यंत्री स्तर तक के अधिकारी शामिल हुए। राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी.के. मेश्राम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रूप से स्टैंडर्ड आफ परफार्मेंस से संबंधित कार्यो यथा नये कनेक्षन प्रदाय, फ्यूज काॅल षिकायतों का निराकरण, 33 केव्ही/11 केव्ही फीडरों के व्यवधान तथा अवधि, ट्रांसफार्मर फेल्यूअर आदि के मानको की जानकारी दी गई तथा स्टैंडर्ड आॅफ़ परफार्मेंस के दिशा-निर्देशों के अनुसार उपभोक्ता सेवाओं को और बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों के अनेक संकायों का समाधान भी कार्यशाला में किया गया तथा स्टैंडर्ड आॅफ परफार्मेंस (एसओपी) की महत्ता को इंगित करते हुए विभिन्न मानकों का परिपालन सुनिश्त करने के निर्देश दिए गए। उक्त कार्यशाला में विभिन्न राजस्व लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिष्चित करने हेतु कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता द्वय श्री रंजीत घोश एवं श्री सलिल कुमार खरे द्वारा ”मोर बिजली ऐप” जैसै उपभोक्ता उपयोगी मोबाइल ऐप्प के व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता खैरागढ़ संभाग श्री छगन शर्मा एवं सहायक अभियंता (आईटी) श्री हेमराज साहू द्वारा सैप प्रणाली में एनएससी पर नए कनेक्षन में आने वाली समस्याओं, मीटर डिवाइस लगाना, न्यू आर थ्री प्रिपरेशन, पंप के कनेक्षन में डिवाइस लगाने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यशाला में अधीक्षण अभियंता श्री आर. एन. याहके, कार्यपालन अभियता श्री ए.डी. टण्डन, श्री एन.के. गुरूपांचयन, श्री आर.के. गोस्वामी, श्री पी.सी. साहू, श्री के.वी. मैथ्यू, सुश्री गीता ठाकुर सहित राजनांदगांव सर्किल के समस्त सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित हुए।

Sub editor

