IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट…

छुरिया – वन परीक्षेत्र बाघनदी के जोब सर्किल की ग्राम बिजेपार में आज एक नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी मिली है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत नीलगाय की डाक्टरी परीक्षण के बाद जंगल में अन्य जानवरों की भोजन के लिए छोड़ दिया गया। बिजेपार घोर जंगल क्षेत्र है अक्सर जंगली जानवर गांव के तरफ आ जाते हैं। इसी तरह नीलगाय भी जंगल से भटकते हुए गांव की तरफ पहुंच गई। जिसे कुत्तों ने दौड़ा दौड़ा कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय को कुत्तों ने बहुत दौड़ाया है। गांव के तालाब में जान बचाने बहुत देर तक तैरती रही। जब दम फुलने लगा होगा तो तालाब से निकल कर घर बाड़ी के तरफ पहुंच गई। फिर लोगों को देखकर दहशत में आ गई होगी और फिर उसकी मौत हो गई होगी। नीलगाय के शरीर में कुत्तों के नोचने के निशान मिले हैं। यदि वन अमला पहले पहुचा रहता तो शायद नीलगाय की जान बचाई जा सकती थी।

error: Content is protected !!