IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट…

छुरिया – बीती रात आग सेकने बैठा ग्रामीण चूल्हे में गिर गया। इस घटना में ग्रामीण का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। जिसे गंभीर स्थिति में डायल 112 की मदद से छुरिया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ग्राम बजरंगपुर निवासी रजऊ पिता कोदूराम कंवर उम्र 50 वर्ष खाना खाकर ठंडी से बचने के लिए चुल्हे के पास आग सेक रहा था। इसी दरमियान वह अचानक चूल्हे में गिर गया। जिससे बुजुर्ग की दाहिना हिस्सा हाथ,पीट,सर बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दिया जिस पर डायल 112 ने घायल को उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

error: Content is protected !!