IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 

छुरिया – नगर पंचायत में आज शाम को करीब 7 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा बारदाने को चोरी करने का प्रयास किया गया जो ग्रामीणों की सजगता से विफल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार छुरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छुरिया वार्ड क्रमांक एक में बने किसान राइस मिल में रखे बारदाने को अज्ञात लोगों के द्वारा खिड़की से बाहर फेंक कर ले जाने की फिराक में थे। ग्रामीणों की नजर बारदाने पर पड़ी तो वे दंग रह गए और छुरिया पुलिस को तत्काल सूचना दिया। जिस पर छुरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन बंडल करीब डेढ़ सौ बार दाने को अपने कब्जे में लिया है। अभी धान खरीदी शुरू होने वाली है ऐसे में किसानों को बारदाने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में फायदा उठाने अज्ञात लोगों के द्वारा किसान राइस मिल में रखे बारदाने को चोरी कर बेचने का प्लान किया गया होगा लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से वारदात विफल हो गई। शाम को हुई इस प्रकार की घटना हजम नहीं हो रही है, क्या किसान राइस मिल में कार्य करने वाले ही चोरी की नियत से बारदाने को खिड़की से बाहर फेंक रहे थे? क्योंकि मुख्य शटर में ताला बंद है। ऐसे में बारदाना खिड़की से बाहर कैसे आया होगा? यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

You missed

error: Content is protected !!