IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – देशभर के सबसे बड़े दीप पर्व दीपावली में इस बार छत्तीसगढ़ के किसानों को कुछ राहत मिली है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों के राशि खातों में डाल दिया गया है इस दीपावली में छुरिया क्षेत्र के सभी किसान अपने खातों में आए राशि निकालने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा छुरिया में रुपए निकालने किसानों की काफी भीड़ लगी हुई है।

जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं इस दीपावली में किसानों के घर रौशन होंगे। वहीं समास्या यह है कि अभी तक धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी शुरू नहीं हुआ है जिससे बहुत ऐसे किसान है जो कम दामों में कोचियों के पास धान बेचने मजबूर हैं। जिनका किसान न्याय योजना में पंजीकरण नहीं हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!