IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

rajnandgaon. पुलिस अधीक्षक डी श्रवण निर्देशन व नेतृत्व में 21 से 31 अक्टूबर 2021 तक शहीदों के सम्मान में स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान सिलसिलेवार खेल कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।

सायकल रैली पुलिस बैंड का प्रदर्शन जैसे गतिविधि के माध्यम से ज़िला के गणमान्य नागरिक, पुलिसकर्मी, पुलिस परिवार महिला और बच्चें व खैरागढ़, पानाबरस, भेंडी, खपरिकला व डोंगरगढ़ ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के खिलाड़ीयों द्वारा विभिन्न खेल 100 मीटर, स्लो सायकल, कुर्सी दौड़, बॉल बाल्टी दौड़, चम्मच दौड़, मेहंदी, रंगोली, थाली सजाव, ड्रॉइंग पेंटिंग, वाद विवाद, सेमिनार, आर्म्स प्रदर्शनी मटकाफोड़, क्रिकेट, फ़ुट्बॉल, वॉलीबॉल, क़ब्बड्डी, सद्भावना दौड़ जैसे गतिविधियाँ में 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रोग्राम में पुलिस परिवार की महिला बच्चों, पुलिसकर्मी, और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक ओ पी देवांगन जिन्होंने आरपा पैरी के धार गाने में बाँसुरी वादन का प्रदर्शन किए और क्रांति यादव छत्तीसगढ़ के लोक गायक जिन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी गाने में अपनी आवाज़ दिया। छत्तीसगढ़ महतारी गाना को गये साथ साथ विशेष प्रस्तुति पूर्वी गोस्वामी कथक, देवी श्रीवास्तव जिमनास्ट, राजनांदगाँव के प्रसिद्ध मॉडल अतिश राजपूत के अपना अनुभव और पुलिसकर्मी के प्रति सम्मान व्यक्त किए।
पुलिस अधीक्षक पीटीएस इरफ़ान उल रहीम खान, ज़िला पुलिस अतिक्तिक पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे, ASP प्रज्ञा मेश्राम, पूप्लेश पात्रे, DSP व्ही ड़ी नंद, DSP अर्जुन कुर्रे, DSP नेहा वर्मा व प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी गण,अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी पुलिस परिवार गणमान्य नागरिक वॉलीबॉल संघ राजनांदगाँव बेसबाल संघ राजनांदगाँव के खिलाड़ी कोच उपस्थित रहे। जिनको विभिन्न गतिविधियों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

error: Content is protected !!