IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र में इन दिनों चोरी का मामला लगातार सामने आ रहा है। दो रातों में दो जगहों से करीब 15 क्विंटल लोहे की सरिया चोरी हुआ है वहीं दो जगहों से ट्रांसफार्मर से आईल व तांबा क्वायल की चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस चौकी से एक किमी की दूरी पर चिचोला छुरिया पहुंच सड़क किनारे बापूटोला में छुरिया वार्ड नंबर 1 निवासी तायरा बेगम पति शेख जमील के द्वारा दुकान और मकान का निर्माण किया जा रहा है

जिसके लिए रखे दस क्विंटल लोहे की सरिया बंडल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया है जिसकी चिचोला पुलिस चौकी में शिकायत किया गया है। वहीं डोंगरगढ़ तिराहा के पास पुरन लाल सिन्हा के बरामदे से पांच क्विंटल लोहे की सरिया चोरी का मामला सामने आया था। इसी दरमियान चोरों ने दो ट्रांसफार्मर की समानों का चोरी कर ट्रांसफार्मर तोड़ फोड़ कर छोड़ दिया है। पहला मामला हायर सेकंडरी स्कूल बापुटोला के पास लगे डमरू ट्रांसफार्मर 10 केवी को विद्युत सप्लाई शुरू रहने बाद भी चोरों ने खम्भे से निचे उतार लिया और उसके अंदर में लगे तांबा के क्वाइल व आइल निकालकर सामने कुछ दुरी खेत में ट्रांसफार्मर को छोड़ दिया गया था। वहीं एलबी नगर में भी इसी प्रकार ट्रांसफार्मर से आईल व तांबा क्वायल की चोरी किया गया है। जिसकी विद्युत सब स्टेशन एलबी नगर विद्युत अभियंता पवन यादव ने चिचोला पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है विद्युत सामानों की लगभग कीमत 40000 की आर्थिक क्षति हुई है।

You missed

error: Content is protected !!