भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 40 करोड़ के नजदीक पहुंचा
-सुधार की दर बढ़कर 97.31 प्रतिशत हुई
-पिछले 24 घंटों के दौरान 38,079 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
-भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,24,025) की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है
-लगातार 26 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.91 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम है
इनमें शामिल हैं :
एचसीडब्ल्यू | पहली डोज | 1,02,66,074 |
दूसरी डोज | 75,14,892 | |
एफएलडब्ल्यू | पहली डोज | 1,77,79,913 |
दूसरी डोज | 1,02,62,953 | |
आयु समूह 18-44 वर्ष | पहली डोज | 12,18,20,703 |
दूसरी डोज | 46,11,997 | |
आयु समूह 45-59 वर्ष | पहली डोज | 9,69,30,030 |
दूसरी डोज | 2,79,89,513 | |
60 वर्ष से ज्यादा | पहली डोज | 7,18,68,506 |
दूसरी डोज | 3,06,51,298 | |
कुल | 39,96,95,879 |
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,02,27,792 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 43,916 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 38,079 दर्ज किए गए।
लगातार 20 दिनों से दैनिक नए मामले में 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले 4,24,025 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.36 प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में लगातार बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 19,98,715 परीक्षण कराए गए। भारत अभी तक कुल 44.20 करोड़ (44,20,21,954) परीक्षण करा चुका है।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.91 प्रतिशत रही। लगातार 26 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और लगातार 40 दिनों से यह 5 प्रतिशत से कम है।
****

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730