सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – भाजपा मंडल छुरिया द्वारा शुक्रवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विकासखंड छुरिया में कांग्रेस के नेता व पार्षद सत्ता सरकार का धौस दिखाकर अवैध खनन के कारोबार में संलिप्त है और वही उनके खिलाफ वन विभाग के कर्मचारियों से झुमा झटकी, गाली गलौच की शिकायत 25.10.2021 को वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पुलिस थाना छुरिया में किया गया है। जिसमें कि पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।
इसके पूर्व में भी वन विभाग का चेक पोष्ट नांका तोड़ने का आरोप में घिरे कांग्रेसी नेता के खिलाफ नामजद शिकायत किया गया था। जिसमें भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इसी तरह छुरिया क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे जुआं, सट्टा एवं शराब के अवैध कारोबारियों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
जिससे क्षेत्र में अराजकता का महौल निर्मित हो रहा है। इन सभी विषयों के लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के नाम थाना प्रभारी छुरिया के समक्ष ज्ञापन सौपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कंवर, श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, श्री धांसी साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा, सलमान खान, शेखर भरद्वाज, अजय पटेल, आलोक मिश्रा, मयाराम साहू, मनभावन उइके, अमीरखान, मनीष त्रिपाठी, किसुन साहू, हेतराम साहू, अशोक मालेकर, अशोक मरकाम, नूतन साहू, खिलेन्द साहू, द्रोपती मंडावी, पावर्ती साहू, दुलेश्वरी चंद्रवंशी, जानकी साहू, कुंदन बडोले, धरमवीर चंद्रवंशी, असवन बोदेलकर, गैंदराम उइके, खेमचंद साहू, दिलेश्वर साहू, मनोज साहू, दयाराम सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, प्रहलाद यादव, हीरा सेन, नितीश सिन्हा,सोनू कसेर संतोष सिन्हा, अशोक सेन, भारत साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उपस्थित में ज्ञापन सौपा गया।
