कोविड-19 टीकाकरण अपडेट
-राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को 41.10 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए
-राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.51 करोड़ से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को निशुल्क टीका उपलब्ध कराने के माध्यम से उनकी सहायता करती रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नये चरण में, केन्द्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित टीकों के 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (निशुल्क) करेगी।
टीकों की खुराकें |
(16 जुलाई, 2021 तक) |
आपूर्ति की गई |
41,10,38,530 |
प्रगति पर |
52,90,640 |
खपत |
38,58,75,958 |
शेष उपलब्ध
|
2,51,62,572 |
अभी तक राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 41.10 करोड़ से अधिक (41,10,38,530) टीके उपलब्ध कराए गए हैं और 52,90,640 टीके उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया प्रगति में है।
इनमें से अपव्यय सहित कुल 38,58,75,958 टीकों की (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) खपत हुई है।
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास अभी भी 2.51 करोड़ (2,51,62,572) से अधिक शेष तथा अप्रयुक्त टीके उपलब्ध है।
******

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730