IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया। ब्लाक से सटे गैंदाटोला क्षेत्र में युनुस ब्लड ग्रुप व क्षेत्र के सामाजिक संस्थाओ के माध्यम से आज सुबह 7.10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लाक के ग्राम गैंदाटोला युनुस ब्लड डोनेशन ग्रुप के संस्थापक युनुस कुरैशी अजनबी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को जागरूक करना है। क्योंकि अस्पतालों में जरूरत मन्द परिवारों को वक्त पर खून नही मिल पाता जिसके कारण बहुत से लोगों की जाने चली जाती है। इस अवसर पर रक्तदाता सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया साथ ही मंच पर कवियों ने समां बांधा रखा बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसके अंतर्गत क्षेत्र में रक्दान कर दूसरों को रक्दान हेतु प्रेरित करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

शिविर में हिंदू- मुस्लिम भाइयों ने दिया एकता का परिचय 
एक तरफ पूरे देश मे हिन्दू- मुस्लिम, सिख- ईसाई के बीच अपने अपने धर्मो के बीच अंतर्द्वन्द की लड़ाई हो रही है। तो दूसरी तरफ यूनुस ब्लड डोनेशन के संयोजक यूनुस अजनबी ने अपने क्षेत्र के युवा संगठन के साथ मिलकर विशाल रक्दान और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज निर्माण की दिशा में योगदान दे रहें हैं जो काबिलिये तारीफ है। यहीं नही बल्कि मुस्लिम धर्मों के साथ दूसरे भी धर्मो को महत्व देते हैं और कदम से कदम मिलाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यूनुस अभी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और अपने कार्यो को करते हुए हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। उनका कहना है कि किसी भी धर्म और मजहब से बड़ी मानवता की है। विशाल रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय विधायक छन्नी चंदू साहू मौके पर पहुंची और रक्तदाताओं का हाल चाल जाना और अपने क्षेत्र में हो रहे विशाल रक्तदान शिविर की खुशी जाहिर करते हुए इस रक्तदान शिविर के आयोजनकर्ताओं आभार व्यक्त किया।

वहीं क्षेत्र के उभरते युवा जगजीत सिंह भाटिया भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर युवाओं में रक्तदान को लेकर प्रेरणा देने स्वयं भी रक्तदान किया और कहां कि रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नहीं है इससे रक्त के लिए जुझ रहे लोगों के लिए सहजता होंगी। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए।

गैंदाटोला थाना प्रभारी अमृत लाल साहू के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ सफल रक्तदान शिविर

गैंदाटोला रक्दान शिविर थाना प्रभारी अमृत लाल साहू के मार्गदर्शन और क्षेत्र के सामाजिक संस्थाओं- हम होंगे कामयाब गैंदाटोला, मोर संग चलव सामाजिक संस्था- जयसिंगटोला, आकांक्षा समाजिक संस्था -कल्लू बंजारी, मोर संगवारी सामाजिक संस्था- फाफामार, लोक कल्याण सामाजिक संस्था- खपराभाट, युवा सद्भावना समिति-साल्हेटोला , सत्यम ब्लड ग्रुप -जोशीलमती, शारदा ग्रुप लुलिकसा, मानस दर्पण- आटरा, मरमार्थ मानस मंडली -मातेखेड़ा, साईं सेवा समिति- बाजार चिल्हाटी, हितवा मितवा सामाजिक संस्था- नूनहाटोला, एवं ग्राम पंचायत गैंदाटोला के ग्रामवासियों के साथ साथ क्षेत्र के युवाओं का विशेष योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!