शारीरिक परेशानी के चलते महिला ने लगाई फांसी
राजनांदगांव/छुरिया। अपने बच्चों को स्कूल भेज कर महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत छुरिया में किरण सिन्हा पति प्रवीण कुमार सिन्हा उम्र 32 वर्ष ने अपने बेडरूम में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला पेट के पथरी से परेशान थी जिसका चार बार आपरेशन भी हो चुका था। और अभी भी इलाज जारी था। किरण सिन्हा की पति प्रवीण कुमार सिन्हा नगर पंचायत छुरिया में कर्मचारी हैं। सुबह 10 बजे अपने दोनों बच्चों को रोज की तरह टिफिन तैयार कर स्कूल भेजने के बाद यह कदम उठाया है। सुचना मिलते ही छुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को उतार कर पीएम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sub editor