IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

1 किमी दूर शिवनाथ नदी के मांझी डेरा में मिला लापता अधेड़ का शव

किरीतपुर एनीकट में नहाने गया था मृतक

एनीकट में पैर फिसलने से नदी में गिर जाने के बाद से था लापता

फोटो :- 03 मृतक मोहना घृतलहरे

बेमेतरा:- 17 अक्टूबर 2021:- बेरला ब्लॉक के ग्राम किरीतपुर चेटूवाधाम स्थित एनीकट में नहाने के दौरान लापता अधेड़ का शव दूसरे दिन घटनास्थल से 1 किमी दूर सोमनाथ के ग्राम मांझी डेरा में मिला।
मृतक किरीतपुर एनीकट में नहाने गया हुआ था। जहाँ पैर फिसल जाने से अधेड़ नदी में गिर गया था। जिसके बाद से वह लापता था। दूसरे दिन रविवार को घटनास्थल से 1 किमी दूर सोमनाथ धाम के पास ग्राम मांझीडेरा किनारे अधेड़ का शव मिला। बेमेतरा थाना प्रभारी ढाल सिंह ने बताया कि ग्राम रांका निवासी मोहना घृतलहरे उम्र 50 साल शनिवार सुबह करीब 10 बजे किरीतपुर चेटूवाधाम स्थित एनीकट में नहाने गया हुआ था। जहां पैर फिसलने से नदी में गिर जाने से डूब गया था। जो लापता था।

खोजबीन के बाद भी रेस्क्यू टीम को नहीं मिल पाया लापता अधेड़
पुलिस के द्वारा नदी में रेस्क्यू किया गया। लेकिन खोजबीन के बाद भी लापता अधेड़ का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शाम हो जाने के बाद रेस्क्यू रोक दी गई। रविवार को घटनास्थल से 1 किमी दूर ग्राम मांझीडेरा में नदी किनारे अधेड़ का शव तैरते मिला। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुँचकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

 

error: Content is protected !!