IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए 20 दिसम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2021। मानपुर विकासखंड के ग्राम पंचायतों में आबंटन शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए दावा-आपत्ति 20 दिसम्बर 2021 तक कर सकते हैं। जांच समिति द्वारा पंचायतों के दुकान को एजेंसियों, समूहों को आबंटित किए जाने के लिए चयनित कर प्रस्तावित किया गया है।

ग्राम पंचायत हलाजुर के लिए ग्राम पंचायत हलाजुर, ग्राम पंचायत परालझरी के लिए ग्राम पंचायत परालझरी, ग्राम पंचायत कंदाड़ी के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सीतागांव, ग्राम पंचायत सरोली के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खरदी, ग्राम पंचायत खडग़ांव के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खरदी, ग्राम पंचायत खडग़ांव के लिए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति खरदी तथा ग्राम पंचायत मानपुर के वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 10, 13, 14, 19 एवं 20 के लिए सृष्टि स्वसहायता समूह मानपुर का नाम प्रस्तावित किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन संबंध में यदि किसी संस्था, समूह को किसी प्रकार की दावा-आपत्ति हो तो 20 दिसम्बर 2021 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं इस चयन को अंतिम माना जाएगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!