IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ई- श्रम पोर्टल पर पंजीयन: असंगठित, कामगार मजदूरों को 2 लाख रु. बीमा व आपदा में सहायता राशि का मिलेगा लाभ

 ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कामगारों को मिलेगा युनिक राष्ट्रीय पहचान

बेमेतरा जिले में 2.70 लाख मजदूरों के पंजीयन का मिला लक्ष्य

बेमेतरा, 13 अक्टूबर 2021:  कलेक्टर, विलास भोसकर संदीपान की अध्यक्षता में कल बैठक आयोजित की गयी, जिसमें भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित श्रमिकों जिसमें निर्माण श्रमिक भी शामिल है, के पंजीयन हेतु ई-श्रम पोर्टल प्रारंभ किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार जिले के समस्त श्रमिकों का पंजीयन किया जाना है। असंगठित एवं निर्माण श्रमिक जैसे काम वाली बाई, कुक, सफाई कर्मचारी, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, खेतीहर मजदूर, मनरेंगा श्रमिक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, मितानिन, रसोईया आदि जिसकी आयु 16 से 59 वर्ष हो, अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नं. ले जाकर अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर में ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन करा सकते है। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क होगी। एवं संबंधित श्रमिकों तत्काल ई-श्रम कार्ड प्राप्त हो जाएगी।

दो लाख रु. का बीमा एव आपदा में सहायता राशि का मिलेगा लाभ

ई-श्रम पोर्टल में पंजीयन होने के उपरांत कार्ड प्राप्त होते ही पंजीकृत श्रमिकों का दो लाख रूपये का बीमा एवं आपदा की स्थिति में सहायता राशि तथा उन्हें अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पात्रता होगी। ई-श्रम से संबंधित अन्य जानकारियों एवं विस्तृत विवरण कार्यालय श्रम पदाधिकारी बेमेतरा से प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर द्वारा सी.एस.सी. एवं श्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे पंचायत वार/नगर पंचायत माइक्रो प्लानिंग करें एवं शिविर लगाकर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें।

बेमेतरा जिले में 2.70 लाख श्रमिकों के पंजीयन का मिला लक्ष्य 

जिला बेमेतरा को 270138 श्रमिक के पंजीयन के लिए लक्ष्य निर्धारित की गई है। जिसे 31 दिसंबर के पूर्व प्राप्त किए जाने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर, बेमेतरा द्वारा सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जनपद पंचायत को पंचायतो को निर्देश जारी करने एवं निकस्थ लोक सेवा केन्द्र तक श्रमिकों को भेजे जाने हेतु निर्देश दिए गए है। पंचायतो मे मुनादी एवं प्रचार प्रसार हेतु भी का गया है।

योजना के प्रयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

उक्त प्रयोजन हेतु श्रम विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है जनपद/नगर पंचायत बेरला हेतु श्री रम्मन सिंह मंडवी श्रम निरीक्षक मोबाईल नम्बर 9406426254 एवं श्री गौरव बिश्वास श्रम कल्याण निरीक्षक मोबाईल नम्बर 8224820000, जनपद पंचायत/नगर पालिका बेमेतरा हेतु मो. असलम परवेज कादरी श्रम निरीक्षक मोबाईल नम्बर 9425515738 एवं श्री शेषेन्द्र प्रताप सिंह श्रम कल्याण अधिकारी मोबाईल नम्बर 7999745746, जनपद पंचायत/नगर पंचायत (समस्त) साजा हेतु श्री तोष कुमार सोरी श्रम उपनिरीक्षक मोबाईल नम्बर 9993309537 एवं जनपद पंचायत/नगर पंचायत (समस्त) नवागढ़ हेतु श्री छलेश्वर साहू श्रक कल्याण निरीक्षक मोबाईल नम्बर 8839151351 से संपर्क किया जा सकता है।

You missed

error: Content is protected !!