IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज क्वांर नवरात्रि के षष्ठी पर डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मातारानी से प्रदेश एवं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, श्री पदम कोठारी, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!