IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मोर्निंग क्लब के तत्वावधान में कल होगा फ्रैंक ब्रदर्स और डोंगरगढ़ के मध्य प्रतियोगिता का फाइनल मैच…

मोर्निंगक्लब के तत्वावधान में आयोजित म्युनिसिपल स्कूल मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत आज 2 सेमि फाइनल मैच खेले गए। जिसमे पहला मैच डोंगरगढ विरुद्ध रोवेर्स फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया जो बहुत ही रोमांचक रहा। जिसमे मध्यांतर तक दोनों टीमो का स्कोर 1-1 रहा। तथा इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में अंत मे डोंगरगढ ने रोवेर्स को 3-1 से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश की। इसी प्रकार दिन का दूसरा मैच फ्रैंक ब्रदर्स विरूद्ध राजनांदगांव पुलिस के मध्य खेला गया। जिसमें दोनों टीमो ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन अंत मे फ्रैंक ब्रदर्स ने राजनांदगांव पुलिस को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों मैच के रेफरी नवीन शर्मा थे। तथा टेक्निकल टेबल पर डॉ एम. टी. भद्र ने एवं आशुतोष सिंह ने अपनी सेवा दी उक्त जानकारी मोर्निंग क्लब के मीडिया प्रभारी मोहम्मद सफर ने दी। मोर्निंग क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कल के फाइनल मैच के लिए खेल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक उपस्थिति देकर मैच का आनंद लेने की अपील की है।

कल का फाइनल मैच दोपहर 3 बजे से डोंगरगढ विरुद्ध फ्रैंक ब्रदर्स के मध्य खेला जायेगा।।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!