IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक श्री साहू

राजनांदगांव 05 सितम्बर 2021। खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह ने खैरागढ़ विकासखंड के प्राथमिक शाला कुसियारी के शिक्षक श्री ललित कुमार साहू को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। शिक्षक श्री ललित कुमार साहू स्कूल के बच्चों को नित नए नवाचार के माध्यम से आगे बढऩे के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके द्वारा खेल-खेल में शिक्षा, कबाड़ से जुगाड़, साहित्यिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, टीएलएम का निरंतर प्रयोग आदि कार्यों में विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बना रहता है और कक्षा में बच्चों की उपस्थिति भी हमेशा अच्छी रहती है। शिक्षक श्री साहू द्वारा कोरोना के समय मोहल्ला क्लास लगाकर बच्चों को शिक्षा प्रदान की गई, जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बनी रहें। कार्यक्रम में श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश भुआर्य, प्राचार्य श्रीमती तारिणी सिंह , बीआरसी श्री भगत सिंह, संकुल समन्वयक श्री विभाश पाठक, श्री निमेश सिंह, श्री धृतेंद्र सिंह, श्री निखिल सिंह, श्री रामेश्वर वर्मा, मीडिया प्रभारी श्री कोमल कोठारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!