IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

दीन दयाल अन्त्योदय योजनां रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर विक्रय समिति की बैठक

राजनांदगांव। आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार नगर विक्रय समिति की बैठक उपायुक्त्त महोदय की अध्यक्षता में दीन दयाल अन्त्योदय योजनां रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगाँव में आयोजित की गयी,  जिसमे विक्रय समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
समिति की बैठक का मुख्य उद्दयेश्य नगर को व्यवस्थित करने हेतु शहर में विक्रय , आंशिक विक्रय व पूर्ण विक्रय प्रतिबंधित क्षेत्रो  का निर्धारण करना था। मिशन प्रबंधक द्वारा समिति की विक्रय जोन व पूर्ण विक्रय प्रतिबंधित जोन के विषय में जानकरी प्रदान की गयी तत्पश्चात  सर्वे में  चिन्हाकित 26 स्थलों पर समिति द्वारा चर्चा की गयी जो आंशिक व पूर्ण विक्रय हेतु निर्धारित किये जा सकते है , समिति ने सभी स्थलों पर चर्चा कर निम्न स्थलों को विक्रय क्षेत्र चिन्हाकित किया
हाट बाज़ार बजरंगपुर नवागांव, खैरागढ़ रोड शंकरपुर पानी ताकि के पास,हाट बाज़ार के पास, लखोली बैगापारा पानी टंकी के पास, साथ ही पथ विक्रेताओ से चर्चा कर उन्हें इन जोन में व्यवस्थापित करने हेतु कार्यवाही करने पर चर्चा की गयी। पूर्ण प्रतिबंधित जोन हेतु निम्न क्षेत्र को चिन्हाकित कर निर्धारण किया गया है। नगर निगम के सामने का क्षेत्र, कलेक्टर ऑफिस/ न्यायालय के सामने का सम्पूर्ण क्षेत्र जिला अस्पताल के सामने व आने जाने का पूर्ण मार्ग।
समिति ने 4 विक्रय जोन व 3 पूर्ण विक्रय प्रतिबंधित जोन का निर्धारण किया व अग्रिम कारवाही हेतु अनुसंशा की गयी  बैठक में समिति के सदस्य उपायुक्त्त महोदय सुदेश सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह , वाय यु सावुंकरे नगर व ग्राम निवेश , हितेश ठाकुर राजस्व निरीक्षक व पथ विक्रेता उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!