IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*कवर्धा में किसानों का हल्लाबोल, 23 मांगों को लेकर किसानों का चक्का जाम, यातायात प्रभावित*

*हजारों ट्रैक्टरों के साथ कवर्धा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन*

 कवर्धा।। 23 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज कवर्धा में प्रदेशव्यापी किसान आंदोलन के तहत चक्का जाम किया । ‘बलराम न्याय यात्रा’ के तहत जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान हजारों ट्रैक्टर लेकर कवर्धा पहुंचे। किसानों ने ट्रैक्टरों को सड़क पर खड़ा कर शहर के चारों तरफ के प्रमुख मार्गों को जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आंदोलन को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान जिले के दोनों शक्कर कारखानों में गन्ना उत्पादन बढ़ाने, किसानों को मिलने वाले गन्ना बोनस में 150 रुपये की बढ़ोतरी, सुतियापाट जलाशय के विस्तार, बिजली बिल कम करने सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुए हैं।

किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीरता से पहल करे और किसानों के हित में जल्द निर्णय लिया जाए। चक्का जाम के चलते शहर के प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है और कई जगह यातायात बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

You missed

error: Content is protected !!