राजनांदगांव जिले में अब तक कुल 9774.7 मिमी वर्षा दर्ज
गण्डई तहसील में हुई सर्वाधिक 23.6 मिमी वर्षा
राजनांदगांव 29 सितम्बर 2021। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2021 से अब तक 9774.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। एक जून से अब तक राजनांदगांव जिले में कुल 977.5 मिमी औसत बारिश हुई। जिले की सभी 10 तहसीलों में 73.7 मिमी एवं औसतन 7.4 मिमी बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा गण्डई तहसील में 23.6 मिमी रिकार्ड की गई। अब तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सर्वाधिक वर्षा मानपुर तहसील में 1276.9 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार गण्डई तहसील में 23.6 मिमी, छुईखदान तहसील में 22.6 मिमी, खैरागढ़ तहसील में 17.3 मिमी, डोंगरगढ़ तहसील में 0.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 8.8 मिमी, छुरिया तहसील में 0.8 मिमी, अंबागढ़ चौकी तहसील में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Sub editor