IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम का किया निरीक्षण

  • स्वयं टेबल टेनिस खेल कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया
  • उपनिरीक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर कक्ष का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 29 सितम्बर 2021। कलेक्टर एवं दिग्विजय स्टेडियम समिति के अध्यक्ष श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज दिग्विजय स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम में आज से प्रारंभ टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं टेबल टेनिस खेल कर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर ने स्टेडियम परिसर में प्रारम्भ होने वाली उपनिरीक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण शिविर कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। शिविर का संचालन कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए करें। उन्होंने स्टेडियम प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह को स्टेडियम परिसर में खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षार्थियों के पेयजल के लिए वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा प्रशिक्षण को 1 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ करें। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री गिरीश रामटेके को अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन आवेदन की अतिरिक्त व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम में करने के निर्देश दिए। इस दौरान टेबल टेनिस कोच श्री सुधीर शेण्डे एवं श्रीमती ममता मिश्रा, क्रिकेट कोच श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!