IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ा समनापुर-मोतेसरा मार्ग: अधूरा निर्माण बना ग्रामीणों के लिए दलदल, समय पर अस्पताल न पहुँचने से बीमार बुजुर्ग की मौत

कवर्धा (पंडरिया):।।। कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत ‘समनापुर से मोतेसरा’ मार्ग निर्माण में विभागीय लापरवाही और ठेकेदार की सुस्ती का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। लगभग 102.54 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाली 1.30 किलोमीटर लंबी यह सड़क विकास का माध्यम बनने के बजाय ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है।।

​सड़क निर्माण के नाम पर मार्ग पर केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। बारिश होते ही पूरी सड़क गहरे कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। इसका सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं रोज हाथों में अपनी चप्पलें थामकर, कीचड़ से सने पैरों के साथ स्कूल जाने को मजबूर हैं।।

​उपचार के अभाव में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

​इस बदहाल और कीचड़युक्त रास्ते ने समनापुर के डिलवापारा निवासी 55 वर्षीय चरवाहा कुमार यादव की जान ले ली। परिजनों के अनुसार, कुमार यादव गंभीर रूप से बीमार हो गए थे और उनके पास इलाज के लिए समय बहुत कम था। लेकिन सड़क के दलदल में तब्दील होने के कारण वाहन गाँव तक नहीं पहुँच सका और एम्बुलेंस/संसाधनों के अभाव में उन्हें समय पर अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। कुछ ही घंटों में उन्होंने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

​मार्ग पर लगे आधिकारिक सूचना बोर्ड के अनुसार:

  • सड़क का नाम: L023 समनापुर से (P) मोतेसरा
  • लागत: ₹102.54 लाख (अनुबंध दिनांक: 31-03-2026)
  • लंबाई: 1.30 कि.मी.
  • ठेकेदार: मे.आर.के. कंस्ट्रक्शन (बिलासपुर रोड, कवर्धा)
  • कार्यपालन अभियंता: संतोष कुमार ठाकुर (PIU कवर्धा)

​करोड़ों के बजट और विभागीय दावों के बावजूद धरातल पर स्थिति यह है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों (PIU कवर्धा) की अनदेखी के चलते केवल मिट्टी बिछाकर काम रोक दिया गया।

​ग्रामीणों की मांग

​गाँव के लोगों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए तथा मार्ग पर गिट्टी (WBM) डालकर त्वरित रूप से आवागमन बहाल किया जाए, ताकि आगे किसी और मासूम बच्चे की पढ़ाई या किसी मरीज की जान पर न बन आए।

error: Content is protected !!