IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ धनी लोग ही समाज सेवा कर सकते हैं, हर एक व्यक्ति अपने स्तर पर सेवा कार्य कर सकता है*

कवर्धा।।। प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू संघ शशिकांत साहू के मार्गदर्शन और प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू संघ हरीश साहू के नेतृत्व मे प्रदेश युवा प्रकोष्ठ साहू संघ और प्रदेश किसान प्रकोष्ठ साहू संघ एवं जिला राजनीती प्रकोष्ठ के टीम द्वारा आज समाज सेवा के छेत्र मे एक विशेष पहल करते हुवे बाबा भोरमदेव जी के दर्शन करने आये पद यात्रियों,श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए युवा प्रकोष्ठ के द्वारा निशुल्क एमरजेंसी एम्बुलेंस सुविधा की व्यवस्था की गईं थी।

*साथ मे पद यात्रियों के लिए पे जल,चाय, नास्ता (स्वल्पाहर) की व्यवस्था किया गया ताकि इस पद यात्रा मे शामिल भक्तगण की यात्रा सुगम और आसान हो सके l*

*जिला अस्पताल कबीरधाम परिसर मे महिला समूह के द्वारा प्रसादी वितरण मे भी शामिल होकर मरीजों और उनके परिजनों को खीर-पूड़ी एवं भोजन वितरित करने का अवसर मिला l*

*आज के पुरे सेवा कार्य मे विशेष सहयोगी के रूप मे प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के सयुंक्त सचिव दुर्गेश साहू,जिला राजनीती प्रकोष्ठ के महामंत्री विक्रम साहू,राजनीती प्रकोष्ठ संगठन मंत्री देवा साहू, एम्बुलेंस सहयोगी मनोज पटेल ने विशेष सहयोग प्रदान किया l साथ ही पशु धन विकास विभाग और महिला समूह का भी भरपूर सहयोग मिला l*

error: Content is protected !!