IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

,*वन नेशन वन रिज़र्वेशन की मांग*

ओबीसी महासभा कबीरधाम ने सौंपे ज्ञापन।

कबीरधाम। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू जी के मार्गदर्शन मे और जिलाध्यक्ष बालाराम साहू जी के नेतृत्व मे ओबीसी महासभा के द्वारा 6 सूत्रीय मांग को लेकर एस.डी.एम कवर्धा चेतन साहू को माननीय प्रधानमंत्री जी , और माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमे प्रमुख मांगो मे
*1. “वन नेशन-वन रिजर्वेशन” के तहत ओबीसी को 27% आरक्षण लागू करने एवं राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी गणना कराने के सम्बन्ध में !*

2. ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम बनाने के संबंध में!
ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ की ओर से सामाजिक न्याय एवं किसान हित में सविनय निवेदन है कि देश के सबसे बड़े वर्ग “अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी” के साथ विगत कई वर्षों से शैक्षणिक, रोजगार एवं आर्थिक क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है।
भाग –
1. वन नेशन-वन रिजर्वेशन एवं आरक्षण संबंधी मांगें
1. वन नेशन वन रिजर्वेशन लागू होः
2. छत्तीसगढ़ में लंबित 27% ओबीसी आरक्षण लागू होः
3. राष्ट्रीय जनगणना 2027 में ओबीसी की पृथक गणना होः
सही नीति निर्माण हेतु आगामी जनगणना में ओबीसी की अलग से गणना अनिवार्य की जाए।

भाग -2. ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण संबंधी मांगें
1. ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम” बनाया जाएः
आदिवासी समाज की भांति ओबीसी की कृषि भूमि को संरक्षित किया जाए। प्रावधान हो कि ओबीसी वर्ग की कृषि भूमि केवल ओबीसी समुदाय के व्यक्ति को ही विक्रय/हस्तांतरण की जा सके। गैर-ओबीसी को विक्रय हेतु कलेक्टर की विशेष अनुमति अनिवार्य हो।

2. धोखाधड़ी पर रोकः
जाली दस्तावेज, दबाव, कम कीमत पर रजिस्ट्री जैसी धोखाधड़ी रोक राजस्व संहिता में संशोधन कर कठोर दंड का प्रावधान हो। प्रत्येक भूमि कि पूर्व तहसील स्तर पर जांच अनिवार्य हो।
3. पुरानी अवैध बिक्री की जांचः
विगत 20 वर्षो मे ओबीसी किसानो की संदिग्ध भूमि बिक्री की जाँच कर अवैध रजिस्ट्री निरस्त कर भूमि मूल किसान को वापस दिलाई जाये l इन महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर अपनी मांग रखते हुबे ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष बालाराम साहू, जिला महामंत्री हरीश कुमार साहू, भुनेश्वर गढ़ेवाल, शैलेन्द्र साहू, जितेंद्र कुमार जायसवाल, योगेश चंद्रवंशी, तामेश्वर साहू, रूपेंद्र साहू की उपस्थिति मे एस. डी. एम कवर्धा को ज्ञापन सौपा गया l

*ओबीसी महासभा कबीरधाम*

error: Content is protected !!