शासकीय प्राथमिक शाला भलपहरी में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
कवर्धा।। शासकीय प्राथमिक शाला भलपहरी में आज (31 जुलाई 2026) गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर गुरु-शिष्य परंपरा और गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भलपहरी के सरपंच सुखचैन बर्वे एवं जनपद सदस्य नंदेलाल पटेल उपस्थित रहे। उनके साथ ही गांव के कई वरिष्ठ नागरिक और गणमान्य जन भी इस गरिमामय आयोजन के साक्षी बने। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गुरु पूर्णिमा का महत्व समझाया और जीवन में गुरु के मार्गदर्शन को सर्वोपरि बताया।
इस अवसर पर शाला परिवार के प्रधान पाठक तुकेश्वर मानिकपुरी, शिक्षक प्रमोद कुमार पाठक, आनंद प्रताप सिंह, किरण जांगड़े एवं हेमराज जांगड़े पूर्ण रूप से सम्मिलित हुए। सभी शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने भी अपने शिक्षकों के प्रति आदर व आभार व्यक्त किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।


