ग्राम पंचायत गौरमाटी में आंगनबाड़ी केंद्रों में नेवता भोज का आयोजन
कवर्धा/गौरमाटी।। ग्राम पंचायत गौरमाटी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02 में बच्चों के लिए स्नेह एवं सहयोग की भावना से नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री बिजेश्वर साहू ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन ग्रहण कराया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार क्षत्रिय (पंच), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचन तुरकाने (केंद्र क्रमांक 01), पूर्णिमा (केंद्र क्रमांक 02) तथा सहायिका सकीना बंजारे एवं कुमारी साहू उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज की सहभागिता से आंगनबाड़ी गतिविधियों को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


