IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जनपद पंचायत कवर्धा में श्रमदान कर चलाया गया स्वच्छता अभियान

कवर्धा। जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष सुषमा गनपत बघेल के नेतृत्व में जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अभियान में जनपद सदस्य सुशील चंद्रवंशी, मिथिलेश बंजारे, रामचंद्र डाहीरे, तामेश्वर साहू, धर्म कौशिक, सुरेंद्र चंद्रवंशी, लोकेश मरकाम पीओ, कृष्ण बंजारे, उमाशंकर बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल ने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित रूप से स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!