IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्हाटी में मनाया शाला  प्रवेश उत्सव: नये छात्रों को पुस्तकों का किया वितरण

सिल्हाटी/कवर्धा।। 02 जुलाई 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्हाटी में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय शंकर गुप्ता एवं ग्राम सरपंच अर्जुन साहू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में SMDC के सदस्य लिखेंद्र सिंह, हनुमान यदु गिरिराज, रम्मत पटेल, प्रहलाद, पुनाराम साहू एवं सरिता सोनवान भी उपस्थित रहे।

उत्सव के दौरान कक्षा 9वीं और 10वीं के नव प्रवेशी छात्रों-छात्राओं को आवश्यक पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य अनिल कुमार महोबे ने नए छात्रों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें कड़ी मेहनत तथा अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, सही दिशा में प्रयास करने तथा विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। स्थानीय प्रबंधन एवं समुदाय के सहयोग से आयोजित इस स्वागत समारोह ने नए छात्रों का मनोबल बढ़ाया और आगे के शैक्षणिक वर्षों के लिए सकारात्मक शुरुआत सुनिश्चित की।

error: Content is protected !!