एक्स रिपोर्टर न्यूज़ । राजनांदगांव
शासकीय शराब दुकान में जॉब दिलाने के नाम पर रुपए मांगने का मामला प्रकाश में आया है। लेनदेन को लेकर मोबाइल पर हुई बातचीत का रिकॉर्डिंग ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में दो लोगों के बीच बातचीत हो रही है जिसमें से एक शराब दुकान का सेल्समैन है। इस ऑडियो में शराब दुकान में जॉब लगाने को लेकर 1,30,000 रुपए मांगने की बात सामने आई है और यह रुपए और कोई नहीं बल्कि आबकारी विभाग के अंतर्गत काम करने वाले प्लेसमेंट कंपनी के कर्मी साहिल वर्मा को देने की बात की जा रही है। इस ऑडियो के वायरल होते ही आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सकते में आ गए हैं। शिकायत होने पर अधिकारी विभागीय जांच कराने का हवाला दे रहें हैं पर असल में मामले को दबाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि अवकाश होने के बावजूद शनिवार (28/03/2026) को अचानक ऑडियो के आधार पर प्लेसमेंट कर्मियों को ऑफिस बुला लिया जाता है और उनसे शपथ पत्र लिखवाए जाते हैं। ऐसा करना आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी आने वाले तमाम शिकायतों का निराकरण इसी तरह किया जाता रहा है और बिना किसी कार्रवाई के फाइले बंद की जाती रही है।
यह मामला काफी गंभीर है शराब दुकान में जॉब लगने के नाम पर पैसे मांगना यह कोई मामूली बात नहीं है, प्लेसमेंट कर्मी की इतनी हिम्मत नहीं कि वह अकेला यह कार्य कर सके, इसके पीछे आबकारी विभाग के कर्मचारियों का भी सपोर्ट हो सकता है। प्लेसमेंट ही सही बेरोजगार युवा जॉब पाने के लिए मुँह मांगी रकम दे भी देते हैं लेकिन बाद में उनके साथ ठगी हो जाती है। इससे पहले बेरोजगार ठगे जाए इस मामले सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
गौरतलब है कि बीते वर्षों में प्लेसमेंट कर्मी साहिल वर्मा के खिलाफ कई गंभीर शिकायत मिल चुकी है, लेकिन एक भी मामले में आबकारी अधिकारी की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।
**********


