IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ में पहली बार थाई बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन में अभिषेक ने मारी बाजी, जीता स्वर्ण पदक

कवर्धा/मुंगेली XReporter News। पहली बार आयोजित थाई बॉक्सिंग स्टेट चैम्पियनशिप ने दंतेवाड़ा के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा. बच्चों के लिए यह अवसर किसी बड़े मंच से कम नहीं था. जिला प्रशासन और खेल विभाग की पहल की हर ओर सराहना हो रही है. जिला प्रशासन युवा प्रतिभाओं के हुनर को निखारने के लिए पहली बार थाई बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं थाई बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में इंडोर स्टेडियम दंतेवाड़ा में इस प्रतियोगिता का समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में 19 जिलों से लगभग 280 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पूरे छत्तीसगढ़ से आये प्रतिभागी खिलाड़ीयो में अभिषेक तिवारी पिता मुन्ना तिवारी ग्राम शीतलदाह जिला मुंगेली का निवासी इन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय खेल दंतेवाड़ा में थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुआ। अभिषेक तिवारी इस खेल प्रो फाइट के विनर रहे और गोल्ड मेडल अपने नाम किया, साथ ही अपने जिले मुंगेली व छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का ऐसा शानदार उदाहरण बनकर उभरे अभिषेक तिवारी ने यह साबित कर दिया कि  सपने छोटे शहरों से भी बड़े बन सकते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और मजबूत इरादों के दम पर उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

इस शानदार जीत के बाद ग्राम शीतलदाह सहित पूरे मुंगेली जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिषेक की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। वही उनके कोच महेश देवांगन ने भी सराहना करते हुए बधाई दिया व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कैडेट से प्रो-फाइट तक की प्रतिस्पर्धा

कैडेट-06 से 11 वर्ष

सब जूनियर – अंडर 14

जूनियर – अंडर 17

सीनियर – अंडर 21

प्रो फाइट – पुरुष एवं महिला वर्ग

म्यूजिकल फोम – डेमो मैच

इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया. छोटे बच्चों में जहां उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों में तकनीक और मजबूती का बेहतरीन संगम देखने को मिला। प्रो-फाइट मुकाबले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे, जहां प्रतिभागियों ने दमदार फाइट से तालियां बटोरीं।

 

error: Content is protected !!