लघु व कुटीर व्यवसायों के लिए बैंकों के माध्यम से मिलेगा बैंक ऋण
कवर्धा। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अजा के लिए 11 इकाई का लक्ष्य रखा गया है। अजजा के लिए 5 इकाई का लक्ष्य कुल 16 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस राज्य शासन के तहत विभित्र लघु एवं कुटीर व्यवसायों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों के माध्यम से 1 से 3 लाख तक बैंक ऋण व बैंक स्वीकृत पश्चात 35 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाता है। इसका लाभ लघु व कुटिर व्यवसायी उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग से संपर्क कर सकते है।



