IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। झेरिया यादव समाज, महानगर राजनांदगाँव द्वारा आयोजित बैठक में आजकल विवाह समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्चों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। समाज में दिखावा, प्रतिस्पर्धा के कारण विवाह जैसी पवित्र परंपरा आज आर्थिक बोझ का कारण बनती जा रही है। यह स्थिति विशेष रूप से मध्यम एवं कमजोर आर्थिक वर्ग के परिवारों के लिए अत्यंत कष्टदायक साबित हो रही है। झेरिया यादव समाज राजनांदगाँव महानगर के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, चेतन यादव ने समाज के युवाओं एवं सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि वे विवाह आयोजनों को सरल, सादगीपूर्ण एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित बनाएँ। अनावश्यक खर्च को कम करना केवल आर्थिक बचत नहीं, बल्कि यह समाज में समानता, सहयोग एवं संवेदनशीलता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि विवाह में अनावश्यक दिखावे, महंगे सजावट, भव्य बारात एवं अत्यधिक व्यंजनों से बचना चाहिए। सरल एवं सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा दें ताकि हर परिवार सम्मानपूर्वक आयोजन कर सके। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को समाज के सहयोग से प्रोत्साहन मिले।

विवाह समारोहों को सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़ें, न कि आर्थिक प्रतिस्पर्धा से। उन्होंने युवा वर्ग से इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की है।

युवा प्रकोष्ठ द्वारा आने वाले दिनों में जागरूकता कार्यक्रम, चर्चा, एवं समाजिक संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य विवाह की पवित्रता को पुनः स्थापित करना तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना होगा। झेरिया यादव समाज का युवा प्रकोष्ठ सभी समाजजनों, विशेषकर युवाओं से अनुरोध करता है कि वे इस सामाजिक सुधार अभियान में आगे आएँ और विवाह संस्कार को सादगी, सम्मान एवं मर्यादा के साथ संपन्न कर समाज को एक नई दिशा दें।

*************

You missed

error: Content is protected !!