🌟 *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रक्से का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में ऐतिहासिक प्रदर्शन*🌟
*राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए छात्र का चयन
कवर्धा। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रक्से के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे कवर्धा जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
ग्राम- धनौरा के छात्र *योगेंद्र पटेल* ने विकासखंड ,जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी स्थानों पर *प्रथम स्थान* प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के आधार पर अब *उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया है*, जो विद्यालय एवं जिले दोनों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
योगेंद्र का मॉडल अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और व्यवहारिक उपयोगिता के कारण विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। उन्होंने पानी की प्रत्येक बूंद की निगरानी, उपयोग एवं पुनः उपयोग के लिए प्रभावी तकनीक प्रस्तुत की, जिसे जजों ने अत्यंत नवाचारी और भविष्य-उन्मुख बताया।
विद्यार्थी की इस अद्भुत सफलता पर विद्यालय परिवार ने अत्यधिक हर्ष व्यक्त किया है। मार्गदर्शक शिक्षक ललित कुमार जंघेल* ने बताया कि यह उपलब्धि योगेंद्र की मेहनत, जिज्ञासा और निरंतर सुधार की भावना का परिणाम है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने छात्र को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि –
“राष्ट्रीय मंच पर चयन होना न केवल विद्यालय के लिए सम्मान है, बल्कि यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र का एक छात्र भी पूरे देश में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सकता है।”
योगेंद्र की यह सफलता निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार व अनुसंधान की दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करेगी।
यह उपलब्धि विद्यालय, धनौरा -ग्राम एवं पूरे कवर्धा जिले के लिए गर्व का क्षण है।


