IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*नेशनल अवार्ड 2025: हरीश साहू ने रचा इतिहास, वल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड व यंग कम्यूनिटी चैंपियन अवार्ड से नवाजा गया l*

*भारत मंडपम मे गौरवान्वित व सम्मानित हुवा कवर्धा*

कवर्धा। नई दिल्ली (भारत मंडपम) मे नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स 21 से 24 सितंबर 2025 तक अपने सिल्वर जुबली उत्सव का आयोजन किया गया निफा फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक प्रतिपाल (पन्नू) और राष्ट्रीय अध्यक्ष शेट्टी व प्रियंका बिसा के नेतृत्व में इस आयोजन मे देश भर 700 जिले से आये देश के अनेक सस्थाएं जो जनहित मे अपनी सेवा दे रहे है ऐसे संस्था के प्रमुख को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया जिसमे नई चमक रक्तदान समिति के जिलाध्यक्ष हरीश साहू को 21 सितंबर नई दिल्ली के भारत मंडपम में उद्घाटन समारोह और पुरस्कार समारोह मे हरीश साहू को नेशनल अवार्ड व अंतराष्ट्रीय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय एकीकृत मंच (निफ़ा) की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है. 4 देशों से आए प्रतिनिधि जापान, मॉरीशस, भारत,इंग्लैंड देश के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया और मॉरीशस के राष्ट्रपति की कुछ कारण वश इस कार्यक्रम में नहीं आ पाए जिसके चलते उनके प्रतिनिधी वहां उपस्थित रहे l इंग्लैंड के राष्ट्रपति हेनरी आर.ने भारत के सभी समाज सेवियों को शुभकामना प्रेषित करते हुवे अपने देश के प्रतिनिधी के द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रशस्ति पत्र प्रदान किया l जो उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है साथ ही निफा के द्वारा यंग कम्यूनिटी चैम्पियन अवार्ड से हरीश साहू को नवाजा गया l

हरीश के लिए, नेशनल अवॉर्ड सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है इसके पीछे बहुत बड़ी कहानी है जो एक मध्यम परिवार में जन्म लिया और अपने पिता सुदर्शन साहू के समाज सेवा के प्रति समर्पण ने हरीश साहू को प्रेरित किया कि समाज में एक बेहतर बदलाव और अपने आप को उस स्तर तक ले जाए जिससे समाज में एक बेहतर बहु उद्देशीय सेवा किया जा सके ये सोच के साथ हरीश साहू निरन्तर रक्तदान, गौसेवा, घायल पशु पक्षियों की प्राथमिक उपचार एवं देखरेख,वृद्धजनों की सेवा, सिकलसेल बच्चों को गोद लेकर उन्हें खून उपलब्ध कराना, गरीब मरीजों को निःशुल्क उपचार कराना ऐसे अनेक सेवाओं के निरन्तर जारी रखते हुवे आज प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाया है जिसके चलते देश विदेश से हरीश साहू को सम्मानित किया जा चुका है l हरीश साहू ने जो सेवा कार्य की शुरुआत की है यह एक आंदोलन बन गई, जिन्होंने न थकने वाली खोज में खुद को देखा l

हरीश साहू को जो सम्मान प्राप्त हुआ है सभी ने इस सम्मान का जश्न मनाया है. उनका मानना है कि हरीश साहू की यह जीत सच्ची कहानियों और दमदार समाज सेवा के महत्व को दिखाती है l गांव से लेकर दिल्ली नेशनल अवॉर्ड विनर बनने तक का उनका सफर खुद में एक मिसाल है, बिल्कुल उन किरदारों की तरह है जो एक मूवी में देखा जा सकता है।

You missed

error: Content is protected !!