राजनांदगांव। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 42 में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा दिए गए विचारो एवं उदेश्यो को याद कर उनमें अमल करने के लिए मार्गनदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत ‘गोलू’ गुप्ता, गीतेश गुप्ता, वार्ड पार्षद श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा, समाजसेवी एवं भाजपा नेता मोहन सिन्हा, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी चेतन यादव, नरेश सारथी, बूथ अध्यक्ष विजय देवांगन, राजू साहू, महेश सिन्हा, लक्की सारथी समेत बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं उपस्थित रहीं।


