IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ जिला कार्यकारिणी का गुरुवार को गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी जी, राष्ट्रीय महासचिव आचार्य अशोक चतुर्वेदी हरिवंश, राष्ट्रीय सचिव लाल जी के वैष्णव छोटे राजा, प्रदेश संयोजक सौरभ निर्वाणी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास के निर्देशन पर प्रदेश सचिव डोमन दास वैष्णव बजरंग मंदिर के महाराज ने राजनंदगांव के जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत वैष्णव ने बताया कि जिला प्रभारी के रूप में निखिल दास वैष्णव शिव धाम विकास नगर लखोली, जिला संयोजक युवराज दास वैष्णव, जिला मंडलेश्वर राज दुबे शीतला माता मंदिर के राजपुरोहित, जिला अध्यक्ष दिलीप वैष्णव दिग्विजय कॉलेज राजमहल के परंपरागत राजपुरोहित तथा जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी प्यारेलाल चौक हनुमान मंदिर, चंदन शर्मा नंदई चौक शंकर मंदिर, सेजल वैष्णव धारा शिव मंदिर, श्यामदास वैष्णव राधा कृष्ण मंदिर डोंगरगढ़, अनिल शर्मा जी सत्यनारायण मंदिर पुजारी, मनोज शुक्ला जलाराम मंदिर कैलाश नगर, अनूप दास वैष्णव मंडलेश्वर छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा, राकेश वैष्णव लेबर कॉलोनी राम मंदिर, शेखर दुबे दुर्गा मंदिर किलापारा, महेंद्र तिवारी गांधी चौक हनुमान मंदिर तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील वैष्णव पुरोहित एवं सचिव के रूप में ज्ञानेश्वर दास वैष्णव पार्रिखुर्द शिव मंदिर, संगठन सचिव दिनेश पाठक महालक्ष्मी मंदिर, सह सचिव श्रीमती ओम प्रभा वैष्णव नानी बाई मंदिर, देवेंद्र शुक्ला बागड़ाई धाम जंगलेश्वर, कृष्ण शर्मा संतोषी मंदिर, कार्यालय मंत्री के रूप में वैभव निर्वाणी श्री बाला बाबा मंदिर, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र दुबे बागेश्वर मंदिर, शरद चंद टावर रामदेव मंदिर, महेश शर्मा संतोषी मंदिर, डीके शर्मा राम मंदिर रायपुर नाका, जय शंकर शर्मा रायपुर नाका मंदिर, मुकेश कुमार शर्मा तथा जितेंद्र कुमार शर्मा सालासर मेहंदीपुर धाम मंदिर, महेंद्र वैष्णव राजा बलभद्र जमात मंदिर, लोकेंद्र वैष्णव पुरोहित को मनोनीत किया गया है। संत समाज का मानना है कि नियुक्ति से संगठन को नई दिशा, गति और शक्ति प्राप्त होगी तथा सम्पूर्ण में मंदिरों के पुजारी-परोहित वर्ग की आवाज और अधिक सशक्त होगी।

कार्यकारिणी की घोषणा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी जी ने कहा कि पूरे देश में साधु संतों महंतों पुजारी तथा पुरोहितों के साथ भागवत आचार्य की भी स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रही है। कुछ मंदिरों पर भू माफिया का कब्जा है। साधु संतों पर बुरी नजर है। इस स्थिति को देखते हुए संत समाज का इकट्ठा रहना बहुत जरूरी है। क्योंकि आने वाला समय संगठन में शक्ति का है आगामी बैठक रविवार दोपहर 1:00 बजे श्री बाला बाबा मंदिर सोनार पारा राजनांदगांव में रखी गई है।

error: Content is protected !!