भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ
-पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
-वर्तमान में भारत में सक्रिय मामलों की संख्या (4,54,118)कुल मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत है
-लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.25 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है
-अब तक 43 करोड़ से अधिक कोविड की जांच की गई है
इनमें शामिल हैं-
स्वास्थ्यकर्मी | पहली खुराक | 1,02,47,862 |
दूसरी खुराक | 74,02,098 | |
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता | पहली खुराक | 1,76,64,075 |
दूसरी खुराक | 98,91,050 | |
18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 11,18,19,570 |
दूसरी खुराक | 37,01,692 | |
45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 9,33,66,230 |
दूसरी खुराक | 2,35,53,988 | |
60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 7,00,73,761 |
दूसरी खुराक | 2,83,12,260 | |
कुल | 37,60,32,586 |
कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए।
लगातार चौदह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केन्द्र और राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,118हैं और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत हैं।
इस महामारी की शुरुआतके बाद से संक्रमित लोगों में से 2,99,75,064 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 41,526 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 97.20 प्रतिशत हो गई है जिसमें निरंतर बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है।
देशभर में जांच की क्षमता को बढ़ाने के साथ, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,43,500 जांचें की गई। कुल मिलाकर, भारत मेंअब तक 43 करोड़ से अधिक(43,08,85,470) जांचें की गई हैं।
जहांएक ओरदेशभर में जांच क्षमता को बढ़ायागया है, वहीं साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 34 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
***

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730