IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

खाना बना रही महिला आग की चपेट में आने से झुलसी

बेमेतरा: 13 सितंबर:-  बेमेतरा जिले के ग्राम बावमोहतरा मे सोमवार को एक महिला खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। जानकारी के अनुसार ग्राम बावामोहतरा निवासी मुन्नीबाई उम्र 45 साल सोमवार को सुबह घर मे खाना बना रही थी। इस दौरान साड़ी में आग लग गई। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने तत्काल पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया। आग की चपेट में आने से महिला के हाथ, कमर व पैर बुरी तरह झुलस गए है। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

You missed

error: Content is protected !!