IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

गणेश उत्सव समितियों को कोरोना गाईड लाईन का पालन कराने आयुक्त ने लगाई अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी

राजनांदगांव 10 सितम्बर। कोरोना वायरस की तीसरी लहर को ध्यान मेे रखते हुये जिला प्रशासन द्वारा नोबोल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु गणेश उत्सव समितियों के लिये निर्देश जारी किया गया है। उक्त निर्देशों का गणेश समितियों को शतप्रतिशत पालन कराने नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने अध्किारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना वायरस के कहर एवं तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुये जिलाधीश महोदय श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने गणेश उत्सव समितियों के लिये निर्देश जारी किये है, निर्देशों का मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्तियों अथवा समितियों से शतप्रतिशत पालन कराने अधिकारियों व कर्मचारियों का टीम गठित कर दायित्व सौपा गया है जिसके नोडल अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर को बनाया गया है एवं सहायक के रूप में राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक श्री राजकुमार बंजारे व श्री रविन्द्र ठाकुर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री सुदेश राय तथा स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव को दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त  अधिकारी कर्मचारी जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के तहत पण्डाल का आकार, दर्शको की संख्या, मास्क लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हैण्डवास व सेनेटाईजर की व्यवस्था, बेरीकेटिंग आदि का गणेश पण्डालों मंे निरीक्षण कर पालन प्रतिवेदन देगे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने गणेश समितियों, दर्शनार्थियों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना से बचाव के लिये शासन द्वारा जारी नियमोे का पालन करे। भीड भाड से दूर रहे, मास्क व सेनेटाईजर का उपयोग करे, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करे तथा कोरोना वेक्सीन अनिर्वाय रूप से लगावे और लोगों को भी लगाने प्रेरित करे। तभी हम शतप्रतिशत वेक्सीन लगाकर कोरोना को मात दे सकते है।

You missed

error: Content is protected !!