IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

10 सितंबर से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सघन टीबी खोज अभियान 10 अक्टूबर तक

  • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खोजी दल द्वारा टीबी के लक्षण वाले मरीजों का किया जाएगा चिन्हांकन

राजनांदगांव 08 सितम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव जिला में सघन टीबी खोज अभियान 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2021 के मध्य संचालित किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिला में सघन जांच अभियान 10 सितंबर से 10 अक्टूबर के मध्य संचालित किया जाएगा। इस हेतु जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर टीबी रोग की जांच के संबंध में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, टीबी चैम्पियन, मितानीनों का खोजी दल का गठन कर उनका प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सघन क्षय रोग खोज अभियान के दौरान टीबी रोग के प्रमुख लक्षणों जैसे दो सप्ताह से अधिक खांसी, शाम के समय बुखार आना, वजन घटना, खंखार में खून आना आदि की जानकारी संबंधित व्यक्तियों से लिया जाएगा एवं टीबी के लक्षण पाये जाने पर संभावित टीबी मरीजों का एक्स-रे एवं ट्रूनॉट मशीन के माध्यम से नि:शुल्क टीबी का जांच किया जाएगा। गौरतलब है कि टीबी का रोग किसी भी उम्र में किसी भी व्यक्ति को कभी भी हो सकता है। यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल राजनांदगांव या समीप के सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दों में टीबी रोग की जांॅच करवा सकते हैं, टीबी रोग की जांच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है।

You missed

error: Content is protected !!