IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शहर के अवैध प्लाटिंग क्षेत्र में जमीन की खरीदी बिक्री प्रतिबंधित का लगा बोर्ड

  • कलेक्टर के मार्गदर्शन व आयुक्त के निर्देश पर

राजनांदगांव 7 सितम्बर। शहर में अवैध कालोनी व अवैध प्लाटिंग पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी ने भूस्वामियों को नोटिस व उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही कर रहे है। अवैध प्लाटिंग की खरीदी से जनता को राहत देने नगर के अवैध प्लाटिंग क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा खरीदी बिक्री प्रतिबंधित का सूचना पटल लगाया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में अवैध कालोनी निर्माण के उद्देश्य से छोटे भूखण्ड काटकर विक्रय करने वाले भूस्वामियों को कलेक्टर महोदय श्री सिन्हा के निर्देश पर भूस्वामियों को नोटिस जारी किया था। इस संबंध में शासन आदेशानुसार भी पूर्व में भूस्वामियों को नोटिस दिया गया था। नोटिस उपरांत भी अवैध रूप से जमीन विक्रय बंद नहीं होने व निगम में सूचना नहीं देने पर कलेक्टर के निर्देश पर पेन्ड्री क्षेत्र के 24 भूस्वामियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गयी और अन्य क्षेत्र के भूस्वामियों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री सिन्हा के मार्गदर्शन में निगम की टीम ने आज शहर के रेवाडीह, पेन्ड्री, चिखली, लखोली क्षेत्रों के अवैध प्लाटिंग क्षेत्र में जमीन खरीदी बिक्री प्रतिबंधित का सूचना पटल लगाया। ताकि आम जनता बिना जानकारी के अवैध प्लाट की खरीदी कर परेशानी में न फसे। उन्होंने नगर के भूस्वामियों से अपील करते हुये कहा है कि अपने अपने भूखण्डों का शासन नियमानुसार नजूल व निगम से नियमितिकरण कराकर प्लाट वैध कराने की कार्यवाही करे।

error: Content is protected !!